लाइव न्यूज़ :

जयपुर फुट ने लोगों को नई उम्मीद दी है: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:17 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि कृत्रिम पांव ‘जयपुर फुट’ ने दुनिया भर में हर जगह लोगों को नई उम्मीद दी है और कई लोगों का जीवन बदल दिया है।

श्रृंगला बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंचे और वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे। वह ऐसे समय में यात्रा पर आए हैं, जब भारत अगस्त महीने के लिए शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा।

श्रृंगला ने ‘जयपुर फुट यूएसए’और ‘ग्रेशियस गिवर्स फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा शहर में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि भारत में हर व्यक्ति जयपुर फुट के योगदान से अवगत है। उन्होंने कहा, ‘‘जयपुर फुट ने हर जगह लोगों को नई उम्मीद और रोशनी की किरण दी है।’’ उन्होंने कहा कि जयपुर फुट और ‘भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति’ (बीएमवीएसएस) के संस्थापक डी आर मेहता के साथ काम करने पर ‘‘हमें गर्व है’’।

उन्होंने संगठन के प्रयासों और जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके योगदान के कारण ‘‘हमारे देश में कई लोगों का जीवन’’ बदलने में मदद मिली। उन्होंने वियतनाम, बांग्लादेश से लेकर लातिन अमेरिकी देशों और श्रीलंका तक, ‘‘दुनिया भर के लोगों के जीवन को बदलने के लिए’’ विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस साल मार्च में सुरक्षा परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान दमिश्क में आयोजित जयपुर फुट के शिविर का उल्लेख किया था। इस शिविर से 500 से अधिक सीरियाई लाभान्वित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब