लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ 2+2 वार्ता उत्तर कोरिया की वजह से अमेरिका ने की स्थगित 

By भाषा | Updated: July 3, 2018 09:43 IST

विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा उस वाकये के कुछ ही दिन बाद की है जिसमें पोम्पिओ ने वाशिंगटन डीसी में भारत और अमेरिका के बीच छह जुलाई को होने वाली 2+2 वार्ता को स्थगित करने के फैसले की सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी थी।

Open in App

वाशिंगटन, 03 जुलाई: भारत के साथ जुलाई में होने वाली 2+2 वार्ता को स्थगित करने की एकाएक घोषणा के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगे। पोम्पिओ के प्रवक्ता ने बताया कि अपने एक हफ्ते के दौरे पर वह सबसे पहले उत्तर कोरिया जाएंगे और परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर चली आ रही बातचीत को जारी रखेंगे। इसके अलावा वह तोक्यो, हनोई, आबु धाबी और ब्रसेल्स भी जाएंगे। 

विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा उस वाकये के कुछ ही दिन बाद की है जिसमें पोम्पिओ ने वाशिंगटन डीसी में भारत और अमेरिका के बीच छह जुलाई को होने वाली 2+2 वार्ता को स्थगित करने के फैसले की सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी थी। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया सिवाए यह कहने के कि अपरिहार्य कारणों से वार्ता स्थगित करनी पड़ी। 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अपने नियमित समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के महत्त्वपूर्ण काम को जारी रखने के लिए, विदेश मंत्री पोम्पिओ पांच जुलाई को अपनी टीम के साथ उत्तर कोरियाई नेता से मुलाकात करने के लिए उत्तर कोरिया रवाना होंगे। 

इस संबंध में बातचीत जारी रखने के लिए और सिंगापुर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच हुए समझौते को आगे बढ़ाने के लिए पोम्पिओ पांच जुलाई से सात जुलाई तक उत्तर कोरिया में रहेंगे। 

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि वह अगले दो दिन तोक्यो में रहेंगे, जहां वह उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता पर चर्चा करने के लिए जापानी और दक्षिण कोरियाई नेताओं से मुलाकात करेंगे।  

टॅग्स :अमेरिकाउत्तर कोरियासुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल