लाइव न्यूज़ :

जानें किस देश में प्रेग्नेंट महिलाओं को लगाई जा रही है कोरोना वैक्सीन, क्या है इसकी वजह

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 15:41 IST

भारत समेत विश्व के ज्यादातर देशों ने कोरोना वायरस वैक्सीन के गर्भवती महिलाओं को लगाए जाने पर फिलहाल रोक लगाया है। लेकिन, एक देश ऐसा भी है जहां प्रेग्नेंट महिलाओं के कोरोना वायरस वैक्सीन लगाया जा रहा है। जानें वह कौन सा देश है और वहां की सरकार ने इसके पीछे क्या तर्क दिया है...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रायल के दौरान गर्भवती महिलाओं को शामिल नहीं किया गया था।यही वजह है कि भारत समेत कई देशों ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने पर रोक लगा दिया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। भारत समेत ज्यादातर देशों ने गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिलाओं को कोरोना वैक्सीन देने पर फिलहाल रोक लगाया है। लेकिन, इस बीच खबर है कि एक देश ऐसा भी है, जहां कोरोना वायरस वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को भी लगाया जा रहा है।

द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने के लिए कहने वाला देश कोई और नहीं बल्कि इजरायल है। यहां की सरकार ने कहा कि प्रेग्नेंट महिलाओं को भी फाइजर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे आदेश के पीछे इजरायल ने एक वजह भी बताई है, आइए जानते हैं कि इजरायल ने इसके पीछे क्या तर्क दिया है।

बता दें कि इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की प्रायरिटी लिस्ट में प्रेग्नेंट महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके साथ ही कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वैक्सीन लगवाने से नुकसान होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

इस समय यदि देखा जाए तो 90 लाख की आबादी वाला इजरायल अपनी आबादी के टीकाकरण में अमेरिका-ब्रिटेन से भी आगे निकल गया है। यह हर रोज हजारों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। यहां के लोग स्वेच्छा से टीकाकरण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

इजरायल की सरकार का मानना है कि गर्भवती महिलाओं के बीमार होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के ख्याल से सरकार ने उन्हें भी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। वहीं, यदि ब्रिटेन की बात की जाए तो यहां प्रेग्नेंट महिलाओं को कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही ब्रिटेन सरकार ने यह भी कहा है कि यदि कोई प्रेग्नेंट महिला अधिक खतरे में हो तो उसे वैक्सीन दिया जा सकता है।

अब आपको बता दें कि अधिकांश देशों ने वैक्सीन प्रेगनेंसी  के दौरान महिलाओं को नहीं देने का फरमान इसलिए जारी किया है क्योंकि इन वैक्सीन के ट्रायल के दौरान गर्भवती महिलाओं को शामिल नहीं किया गया था। 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसप्रेगनेंसीइजराइलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक