लाइव न्यूज़ :

इज़राइल में कोरोना वायरस के जनवरी के बाद सबसे ज्यादा मामले आए

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:43 IST

Open in App

यरुशलम, 31 अगस्त (एपी) इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप फैलने से दैनिक मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।इज़राइल में सोमवार को कोविड-19 के 10,947 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सिर्फ दो दिन बाद ही स्कूल खोले जाने हैं जिनमें 24 लाख छात्रों के जाने की संभावना है। देश में इस साल 18 जनवरी को संक्रमण के 10,118 नए मामले आए थे। इज़राइल उन देशों में शामिल है जहां सबसे तेज़ी से टीकाकरण हुआ था। देश में पात्र जनसंख्या को कोविड रोधी टीके की तीसरी वर्धक खुराक लगाई जा रही है। बंद स्थानों पर ही मास्क लगाने की अनिवार्यता है। हालांकि सरकार ने सुरक्षा उपायों को बेहतर तरीके से लागू करने का वादा किया है। देश की 93 लाख आबादी में से करीब 60 लाख लोगों को फाइजर के टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। करीब 22 लाख लोगों को टीके की तीसरी खुराक भी लगा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?