लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: रोटी इकट्ठा करते समय एक सहकर्मी समेत 53 की हुई मृत्यु, इजरायल-हमास युद्धविराम का किया आह्वान- WHO प्रमुख

By आकाश चौरसिया | Updated: October 28, 2023 11:40 IST

डबल्यूएचओ चीफ ने 'एक्स' के जरिए कहा, युद्धविराम को लेकर आह्वान किया है। इन दुखद नुकसानों को रोकने का एकमात्र तरीका शांति की दिशा में काम करना है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल-हमास के बीच चले रहे युद्ध विराम लगाने की अपील की- डबल्यूएचओ चीफडबल्यूएचओ प्रमुख ने बताया 53 कर्मी अब तक अपनी जान गवां चुके हैंअदनोम ने इस पर काफी अफसोस जताया है

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन के डीजी टेड्रोस अदनोम गुटेरेस ने हाल में सोशल मीडिया पर कहा कि इजरायल-हमास के युद्ध से 53 यूएन कर्मी फिलिस्तीन में अपनी जान गवा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अफसोस जताया है। 

डबल्यूएचओ प्रमुख ने 'एक्स' के जरिए कहा, "हम अनुरोध करते हैं, हम आग्रह करते हैं, हम युद्धविराम का आह्वान करते हैं। इन दुखद नुकसानों को रोकने का एकमात्र तरीका शांति की दिशा में काम करना है।"

इसके साथ ही अदनोम ने कहा, इन लोगों ने अपना जीवन अपने समुदायों के लिए समर्पित कर दिया। अदनोम ने कहा कि रोटी इकट्ठा करते समय एक सहकर्मी की मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे 6 बच्चे छोड़ गए हैं। हम बहुत ज्यादा तबाह हो गए हैं क्योंकि यह अकथनीय पीड़ा जारी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ ने गाजा में अपने कर्मचारियों, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जमीन पर अपने बाकी मानवीय सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आह्वान किया।

'एक्स' पर उन्होंने कहा, "यह घेराबंदी मुझे उनकी सुरक्षा और तत्काल स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में गंभीर रूप से चिंतित करती है।" 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल