लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायल ने राफा के लोगों से शहर के कुछ हिस्से खाली करने को कहा, कभी भी शुरू हो सकता है जमीनी हमला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2024 12:53 IST

इजरायली सेना ने पूर्वी राफा के निवासियों को पड़ोस के अल-मवासी और खान यूनिस के उन क्षेत्रों में जाने को कहा है जहां शरणार्थी कैंप हैं। इजरायल के इस कदम से साफ है कि उसकी सेना ने राफा में जमीनी हमले की तैयारी भी पूरी कर ली है और यह हमला कभी भी शुरू हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने दक्षिणी गाजा के शहर राफा पर हमले की तैयारी पूरी कर ली है राफा के लोगों से शहर के कुछ हिस्से खाली करने को कहाइज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने पूर्वी राफा के निवासियों को इलाके से हटने को कहा है

Israel–Hamas war: इजरायल ने दक्षिणी गाजा के शहर राफा पर हमले की तैयारी पूरी कर ली है।  इससे पहले इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने पूर्वी राफा के निवासियों को इलाके से हटने को कहा है। राफा को गाजा में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास का आखिरी गढ़ माना जाता है। इजरायल की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब केरेम शालोम सीमा पार पर हमास  के रॉकेट हमले के जवाब में आईडीएफ ने राफा पर बमबारी की थी। 

इजरायली सेना ने पूर्वी राफा के निवासियों को पड़ोस के अल-मवासी और खान यूनिस के उन क्षेत्रों में जाने को कहा है जहां शरणार्थी कैंप हैं। इजरायल के इस कदम से साफ है कि उसकी सेना ने राफा में जमीनी हमले की तैयारी भी पूरी कर ली है और यह हमला कभी भी शुरू हो सकता है। राफा में इस समय लगभग 12 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। माना जाता है कि हमास ने राफा में ही बाकी बचे बंधकों को रखा हुआ है।

इस बीच कतर, मिश्र और अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश भी लगातार जारी है। इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए जारी युद्धविराम समझौते की चर्चा में हमास को सीधी चेतावनी दी है।  हमास को अपनी नवीनतम चेतावनी में इजरायल ने फिलिस्तीनी इस्लामी समूह को गाजा युद्धविराम समझौते पर सहमत होने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर इतने समय में हमास किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा तो  वह राफा सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा। 

हमास ने यह आश्वासन देने की मांग की है कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में इजराइल के लगभग सात महीने से जारी हमलों का पूर्ण अंत हो जाएगा और तबाह हुए क्षेत्र से उसके सैनिकों की वापसी हो जाएगी। वहीं, इजराइल ने केवल एक विस्तारित युद्ध विराम की पेशकश की है, और इसके समाप्त होने के बाद अपने आक्रमण फिर से शुरू करने का संकल्प जताया है। 

रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राफा हमले में गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 19 लोग मारे गए। इज़रायली सेना के अनुसार, रफ़ा से सीमा पार की ओर 10 गोले दागे गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और अन्य पश्चिमी अधिकारियों की कई चेतावनियों के बावजूद, नेतन्याहू ने गाजा में हमास के आखिरी गढ़ राफा में सैन्य आक्रमण शुरू करने की प्रतिज्ञा की है।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकामिस्रEgypt
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?