लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: गाजा पर जारी बमबारी के बीच विदेशी नागरिकों को बाहर निकलने की अनुमति मिली, राफा सीमा से मिस्त्र पहुंचे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 1, 2023 14:54 IST

कतर ने अमेरिका के साथ समन्वय के साथ इजराइल, मिस्र और हमास के के बीच एक समझौते में मध्यस्थता की है। इसके अनुसार विदेशी पासपोर्ट धारकों और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को गाजा से बाहर जाने की अनुमति मिल सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ बातचीत कीकतर ने इजराइल, मिस्र और हमास के के बीच एक समझौते में मध्यस्थता की विदेशी पासपोर्ट धारकों और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को गाजा से बाहर जाने की अनुमति मिल सकेगी

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध का आज 26वां दिन है। इजराइली सेना द्वारा किए जा रहे हवाई हमले लगातार जारी हैं। इस बीच कतर ने अमेरिका के साथ समन्वय के साथ इजराइल, मिस्र और हमास के  के बीच एक समझौते में मध्यस्थता की है। इसके अनुसार विदेशी पासपोर्ट धारकों और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को गाजा से बाहर जाने की अनुमति मिल सकेगी। इस समझौते के बाद कुछ विदेशी नागरिकों को राफा सीमा से गाजा से निकलकर मिस्त्र में प्रवेश करते भी देखा गया। हालांकि इस बात की कोई समयसीमा नहीं है कि निकासी के लिए महत्वपूर्ण राफा सीमा कब तक खुली रहेगी।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ बातचीत की और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि फिलिस्तीनियों को गाजा के बाहर जबरन विस्थापित नहीं किया जाए। दोनों नेताओं ने गाजा में नागरिकों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करने की सुविधा पर भी बात की।

इजराइल के हमले जारी

इजराइली सेना द्वारा मंगलवार को किए गए हवाई हमलों ने गाजा शहर के समीप एक शरणार्थी शिविर में अपार्टमेंट इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सामने आई फुटेज में बचावकर्मी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से बाहर निकालते हुए दिखे। इजराइल ने कहा कि हमले में घरों में स्थापित हमास के कमांड सेंटर और नीचे फैले सुरंगों के नेटवर्क को नष्ट कर दिया गया। जबालिया शिविर पर हुए हमले में मृतकों की तत्काल जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि उत्तरी गाजा में हमास के अभियानों की देखरेख करने वाले कमांडर सहित बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। इजराइल ने कहा कि उत्तरी गाजा में चल रहे युद्ध में उसके दो सैनिक मारे गए। यह पहली सैन्य मौत है जो पिछले सप्ताह के अंत में छोटे भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जमीनी हमले में तेजी आने के बाद हुई।

बोलीविया ने इजराइल के साथ राजनयिक संबंध खत्म किए

बोलीविया सरकार ने गाजा पट्टी में हमास उग्रवादियों के खिलाफ इजराइली सैन्य हमले को समाप्त करने का आह्वान करते हुए मंगलवार को इजराइल के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर दिए। देश के वामपंथी राष्ट्रपति लुइस अर्से लंबे समय से इज़राइल के आलोचक रहे हैं और इससे पहले 2009 में गाजा से जुड़ी लड़ाई को लेकर उन्होंने इजराइल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे। साल 2020 में राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए थे।

टॅग्स :इजराइलHamasमिस्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल