लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा - 'जब तक बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती तब तक कोई युद्धविराम नहीं होगा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 9, 2023 12:04 IST

बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की खबरों को झूठी अफवाहें बताया और कहा कि मैं सभी प्रकार की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं और एक स्पष्ट बात दोहराना चाहता हूं कि हमारे बंधकों की रिहाई के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की खबरों को झूठी अफवाहें बताया कहा कि मैं सभी प्रकार की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूंकहा- हमारे बंधकों की रिहाई के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा

Israel-Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में लड़ाई बंद करने की संभावना को फिर से खारिज किया है। हमास के साथ अस्थायी संघर्ष विराम के लिए बातचीत की खबरों का खंडन करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि जब तक बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती तब तक कोई युद्धविराम नहीं होगा। 

बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की खबरों को झूठी अफवाहें बताया और कहा कि मैं सभी प्रकार की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं और एक स्पष्ट बात दोहराना चाहता हूं कि हमारे बंधकों की रिहाई  के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा।

बता दें कि एएफपी की एक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि गाजा में तीन दिवसीय युद्धविराम के बदले में छह अमेरिकियों सहित एक दर्जन बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि एक से दो दिन के युद्धविराम के बदले में 10-15 बंधकों को मुक्त कराने के लिए कतर हमास के साथ बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है। 

बता दें कि इजरायली जमीनी सेना एक सप्ताह से अधिक समय से गाजा के अंदर फिलिस्तीनी चरपंथी समूह हमास के लड़ाकों से जंग लड़ रही है। गाजा शहर को घेर चुकी इजराइली सेना ने इसे दो भागों में बांट दिया है और लगातार हमले जारी रखे हुए है। गाजा शहर में अल-शती (समुद्र तट) शरणार्थी शिविर के पास हमास लड़ाकों और इजरायली बलों के बीच झड़पें हुई हैं।

जारी जंग के बीच एक बड़ी सफलता मिलने का दावा करते हुए इजराइल के सैन्य बलों ने कहा है कि जमीनी हमलों में  हमास के एक शीर्ष हथियार निर्माता, महसीन अबू ज़िना को मार गिराया गया है। महसीन अबू ज़िना हमास लड़ाकों के लिए टैंक रोधी या जमीन से जमीन पर मार करने वाले हथियार बनाता था।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ये भी साफ कर चुके हैं कि इस युद्ध के बाद इजराइल गाजा में अनिश्चित काल तक के लिए ‘‘समग्र सुरक्षा जिम्मेदारी’’ लेगा। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इजराइल की तटीय पट्टी पर कब्जा करने की योजना है। हालांकि अमेरिका इसके विरोध में है कि इजराइल गाजा पर किसी भी तरह से नियंत्रण करे।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिकाQatar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?