लाइव न्यूज़ :

सीमा प्रदर्शनों के बाद इजराइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 14:06 IST

Open in App

यरूशलम, 29 अगस्त (एपी) फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली सैनिकों के बीच सीमा के पास हिंसक झड़प होने के कुछ घंटों बाद इजराइल ने रविवार तड़के गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजराइल सेना ने एक बयान में बताया कि दक्षिणी इज़राइल में आग लगाने वाले गुब्बारों को भेजने और लगातार दूसरे सप्ताह हिंसक विरोध प्रदर्शनों के जवाब में विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी की। इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आमने-सामने बैठक कर देश की अपनी यात्रा खत्म करने और इजराइल रवाना होने के लिए विमान में सवार होने से पहले वाशिंगटन में संवाददाताओं से बातचीत की। जून में बेनेट के प्रभार संभालने के बाद से यह उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने हीब्रू भाषा में कहा, ‘‘हम गाजा में अपने हितों के हिसाब से काम करेंगे।” बेनेट ने कहा कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने में रणनीतिक सहयोग सहित वाशिंगटन की "यात्रा के सभी उद्देश्यों को प्राप्त किया।” शनिवार को, हमास समर्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इजराइल की सीमा पर रात के समय विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें इजराइली सेना की ओर विस्फोटक फेंके गए, जिन्होंने जवाब में गोलियां चलाईं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। सप्ताह के दौरान अतिरिक्त प्रदर्शनों की योजना बनाई गई है। आयोजकों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन इजराइल पर फलस्तीनी क्षेत्र की नाकेबंदी हटाने के लिए दबाव बढ़ाने के लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?