लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के कुछ आवासों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:35 IST

Open in App

यरुशलम, एक नवंबर (एपी) यहूदी लोगों के लिए 3,000 से अधिक आवासीय इकाइयों के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाने के बाद इजराइल ने सोमवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में करीब 1,300 फलस्तीनी मकानों को मंजूरी दी।

इजराइल सरकार का कहना है कि वह बस्तियों का विरोध करने वाले अमेरिका के साथ टकराव को कम करने और विभिन्न दलों वाले अपने देश के सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक उदारवादी दृष्टिकोण अपना रही है।

फलस्तीनियों और अधिकार समूहों का कहना है कि नए मान्यता प्राप्त मकान इजराइल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक के 60 प्रतिशत हिस्से में जरूरत के केवल एक छोटे से हिस्से को पूरा करते हैं। फलस्तीनी निर्माण के लिए सैन्य परमिट शायद ही कभी दिए जाते हैं और अनधिकृत संरचनाओं को अक्सर ध्वस्त कर दिया जाता है।

इजराइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने फलस्तीनी आवासों को मंजूरी दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मौजूदा मकानों को मान्यता दी गई और नए आवास के निर्माण की अनुमति दी गई।

वर्ष 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में इजराइल ने वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था और फलस्तीनी चाहते हैं कि यह उनके भविष्य के देश का मुख्य हिस्सा बने। आज यह क्षेत्र 25 लाख से अधिक फलस्तीनियों और लगभग 5,00,000 यहूदियों का घर है। फलस्तीनी और ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय समुदाय बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के रूप में देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?