लाइव न्यूज़ :

पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान आज हो सकते हैं गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 14, 2023 08:43 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अध्यक्ष इमरान खान की आज गिरफ्तारी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामाबाद की एक सत्र अदालत ने एक महिला न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद पुलिस जमान पार्क के लिए रवाना होने से पहले इमरान खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करेंगे।

लाहौर: इमरान खान को गिरफ्तार करने के इस्लामाबाद की अदालत के निर्देश के बाद इस्लामाबाद पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए अगले 24 घंटों में जमान पार्क का दौरा करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने जियो न्यूज के हवाले से यह जानकारी साझा की।

इस्लामाबाद की एक सत्र अदालत ने संघीय राजधानी की एक अदालत से संबंधित एक महिला न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 20 अगस्त को एफ-9 पार्क में एक रैली में पुलिस अधिकारियों और न्यायपालिका को डराने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबा चौधरी और पुलिस अधिकारियों को धमकाने के मामले में इमरान खान पर मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने खान के बार-बार पेश न होने पर तीन पन्नों का सुरक्षित फैसला जारी किया और गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

जियो न्यूज के मुताबिक, खान ने सुनवाई में शामिल होने के बजाय जज के सामने शारीरिक रूप से पेश होने से छूट के लिए याचिका दायर की, वीडियो लिंक के माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति का अनुरोध किया। सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि इस्लामाबाद और लाहौर के पुलिस अधिकारियों के बीच एक बैठक के दौरान कई फैसले लिए गए क्योंकि पुलिस दूसरी बार खान को गिरफ्तार करने के लिए शहर आई थी।

सूत्रों ने कहा कि बैठक के प्रतिभागियों ने फैसला किया कि इस्लामाबाद पुलिस को पूरी तरह से समर्थन दिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राजधानी की पुलिस बिना किसी बाधा के खान के जमान पार्क स्थित आवास पर पहुंचे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, "इस्लामाबाद पुलिस जमान पार्क के लिए रवाना होने से पहले इमरान खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करेंगे।"

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल