लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना ने बगदादी को मारने के बाद उसके शव का क्या किया, ये बात आई सामने

By भाषा | Updated: October 29, 2019 16:39 IST

बगदादी को मारने की इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना का एक कुत्ता नायक रहा था जो उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक सुरंग में बगदादी का पीछा करने में घायल हो गया था, जहां जिहादी ने खुद को और सुसाइड जैकेट पहनाए गये तीन बच्चों को विस्फोट कर उड़ा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की ओर से सीरिया के इदलिब क्षेत्र में एक ग्रामीण परिसर में अभियान को दिया गया अंजामइस कार्रवाई में अमेरिकी सेना का एक कुत्ता नायक रहा था जो सुरंग में बगदादी का पीछा करने में घायल हो गया

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल बगदादी का शव समुद्र में फेंक दिया गया है। पिछले सप्ताहांत बगदादी की मौत की वजह रहे अमेरिकी विशेष बलों के अभियान के बारे में आए ताजा ब्यौरे से यह पता चला है। इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्सों में पांच बरसों तक आतंक के राज के पीछे मौजूद बगदादी का पता लगाने में अमेरिका को सीरियाई कुर्द से मुख्य रूप से खुफिया सूचना मिली थी।

इस कार्रवाई में अमेरिकी सेना का एक कुत्ता नायक रहा था जो उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक सुरंग में बगदादी का पीछा करने में घायल हो गया था, जहां जिहादी ने खुद को और सुसाइड जैकेट पहनाए गये तीन बच्चों को विस्फोट कर उड़ा दिया था। यह कुत्ता संभवत: बेल्जियन मलीनोइस नस्ल का है। उसकी पहचान गुप्त रखी गई है।

अमेरिकी सेना को बगदादी का खात्मा करने के साथ सुन्नी चरमपंथी मुस्लिम संगठन (आईएस) को कुचलने के लिए साल भर लंबे अपने अभियान में सफलता हाथ लगी है। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा, 'उसकी मौत से आईएस के शेष सदस्यों को तगड़ा झटका लगा है।' 

उन्होंने सीरिया के इदलिब क्षेत्र में एक ग्रामीण परिसर में अभियान के लिये हेलीकॉप्टर से उतारे गये करीब सौ सैनिकों की सराहना की। इस कार्रवाई में रूसियों, कुर्द, तुर्क और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से समन्वय बनाने की जरूरत पड़ी। एस्पर ने कहा, 'उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।' 

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेरमैन जनरल मार्क मिले ने कहा कि इस अभियान में कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ। मिले ने कहा कि वे दो पुरूष कैदियों को ले गये और बगदादी के शव को एक डीएनए जांच के लिये एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा, 'उसके शव का निपटारा कर दिया गया, यह पूरा हो गया। इसे सशस्त्र संघर्ष के कानून के मुताबिक किया गया।' 

पेंटागन के एक अन्य अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि बगदादी के शव को समुद्र में एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। यह कार्य ठीक उसी तरह से किया गया जैसे 2011 में ओसामा बिन लादेन के शव को समुद्र में फेंका गया था।

कुर्द नीत सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज के एक वरिष्ठ सलाहकार पोलट कैन ने कहा, 'बगदाद का पता लगाने के लिये और उसकी करीबी निगरानी करने के लिये 15 मई से हम सीआईए के साथ काम कर रहे थे'। कैन ने कहा, 'हमारे खुफिया सूत्र ने इस अभियान को सफल बनाने में काफी मदद की।' उन्होंने बताया कि सूत्र डीएनए जांच के लिये अल अलबगदादी का अंडरवियर भी लाया था, जिससे यह सौ फीसदी पुष्टि हो गई कि वह व्यक्ति अल बगदादी ही था।

टॅग्स :अमेरिकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा