'IS ने बनाई छोटे देशों को निशाना बनाने की नई रणनीति', श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- मेरे देश को बख्श दो

By रामदीप मिश्रा | Published: May 2, 2019 09:01 AM2019-05-02T09:01:17+5:302019-05-02T09:01:17+5:30

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि अधिकारियों को श्रीलंका के उन छोटे समूहों के संबंध में जानकारी प्राप्त है जो पिछले एक दशक से विदेश जाकर इस्लामिक स्टेट से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

IS planning new strategy to target smaller countries says Sri Lankan President maithripala Sirisena | 'IS ने बनाई छोटे देशों को निशाना बनाने की नई रणनीति', श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- मेरे देश को बख्श दो

फाइल फोटो।

Highlightsलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी से कहा है कि मेरे देश को बख्श दो। ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 253 लोगों की जान चली गई थी।यह श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक था।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बुधवार (एक मई) को इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने छोटे देशों को निशाना बनाने की नई रणनीति निर्धारित की है। यह बात उन्होंने स्काई न्यूज से बात करते हुए कही है। बता दें, श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी से कहा है कि मेरे देश को बख्श दो। सिरिसेना ने कहा कि अधिकारियों को श्रीलंका के उन छोटे समूहों के संबंध में जानकारी प्राप्त है जो पिछले एक दशक से विदेश जाकर इस्लामिक स्टेट से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

गौरतलब है कि ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बना कर किए गए हमलों में 253 लोगों की जान चली गई थी और अन्य 500 लोग घायल हुए थे। इस सीरिलय ब्लास्ट हमलों को नौ आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 11 भारतीय समेत 40 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी। 

यह श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक था। ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह पौने नौ बजे के करीब ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए। कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों को भी निशाना बनाया गया था, जिनमें शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को शामिल थे। 
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: IS planning new strategy to target smaller countries says Sri Lankan President maithripala Sirisena

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे