लाइव न्यूज़ :

पश्चिम एशिया में नहीं कम हो रहा तनाव, इराक में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से बड़ा हमला

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 08:07 IST

पश्चिम एशिया के देशों खासकर ईरान-इराक में तनाव कम लेने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात एक बार फिर से अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी दूतावास के पास 27 जनवरी को रॉकेट से हमला किया गया था। बीती रात इराक में अमेरिकी दूतावास के पास हुए हमले की जानकारी यूएस सेना के सोर्स से न्यूज एजेंसी एएफपी को मिली है।

पश्चिम एशिया के देशों में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से इराक स्थित अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला की खबर आ रही है। रॉकेट से किए गए इस हमले में किसी भी तरह की हताहत की खबर नहीं मिली है।

बता दें कि ईरान के सेना अध्यक्ष सुलेमानी पर बगदाद स्थित एयरपोर्ट पर बम गिराकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मारे जाने के बाद से ही पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति बनाई हुई है। हालांकि, खबर लिखने तक इस बार रॉकेट से हुए हमले को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं आई है कि हमला किसने की है। 

बता दें कि इससे पहले भी 27 जनवरी को रॉकेट हमले में उस जगह को निशाना बनाया गया था जहां अमेरिकी सैनिक तैनात थे। इन हमलों में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में सुलेमानी की मौत व अपने ही विमान को मार गिराने के बाद ईरान में सरकार विरोधी धरना जारी था। 

सुरक्षा सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया था कि रविवार को एक रॉकेट रात्रिभोज के समय ‘कैफेटेरिया’ में गिरा और अन्य दो पास ही में कहीं गिरे थे। इराक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘एएफपी’ को बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अभी उसकी हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हैं। घायल अमेरिकी नागरिक है या मिशन में काम कर रहा इराक का कोई नागरिक यह भी स्पष्ट नहीं है। 

जनवरी में हुए हमले को लेकर अमेरिकी दूतावास ने कोई टिप्पणी नहीं की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 26 जनवरी की देर रात इराक को कहा था, ‘‘ हमारे राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के अपने दायित्वों को पूरा करें’’। इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल मेहदी और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद हलबसी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि यह देश को युद्धक्षेत्र में तब्दील करने का खतरा बढ़ाता है।

टॅग्स :अमेरिकाइराकईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा