लाइव न्यूज़ :

तुर्की के ड्रोन हमले में दो वरिष्ठ कमांडरों की मौत के बाद इराक ने कहा- ये हमारी संप्रभुता का उल्लंघन

By भाषा | Updated: August 12, 2020 10:34 IST

इराक की सेना ने बताया है कि तुर्की के ड्रोन हमले में बॉर्डर गार्ड्स के एक वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में दो कमांडर और वाहन के चालक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइरबिल के उत्तरी हिस्से के ब्राडोस्ट क्षेत्र में तुर्की का ड्रोन से हमला, इरार ने जताई नाराजगीतुर्की के रक्षा मंत्री की गुरुवार को होने वाली यात्रा को भी इराक ने रद्द कर दिया है

बगदादइराक की सेना ने मंगलवार को कहा कि तुर्की के ड्रोन हमले में देश के दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब इराक के उत्तरी हिस्से में कुर्द विद्रोहियों को खत्म करनेवाले तुर्की के अभियान में इराक के उच्च सुरक्षा अधिकारी मारे गए हैं।

इराक की सेना के बयान के अनुसार इरबिल के उत्तरी हिस्से के ब्राडोस्ट क्षेत्र में ड्रोन ने बॉर्डर गार्ड्स के एक वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में दो कमांडर और वाहन के चालक की मौत हो गई। ब्राडोस्ट के मेयर ने बताया कि बॉर्डर गार्ड्स के दूसरे ब्रिगेड के कमांडर जनरल मोहम्मद रूश्दी और तीसरे रेजिमेंट के कमांडर ब्रिगेडियर जुबैर हाली की इहसान चेलेबी में हमले में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ये क्षेत्र में नई चौकियां बना रहे थे। तुर्की की सेना के अधिकारियों से इस संबंध में टिप्पणी लेने के लिए संपर्क नहीं हो सका। इराक के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस हमले की निंदा करते हुए कहा गया कि यह इराक की संप्रभुता का उल्लंघन है और इस तरह के लगातार हमले द्विपक्षीय संबंधों की ‘समीक्षा’ करने के लिए उकसा रहे हैं।

तुर्की के रक्षा मंत्री की बृहस्पतिवार को होने वाली यात्रा को इराक ने रद्द कर दिया है। इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड्स के ये कमांडर गुप्त तरीके से कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के सदस्यों से मिल रहे थे और इसी दौरान यह हमला हुआ। तुर्की पीकेके को आतंकवादी संगठन मानता है और उसने कई अभियानों में उत्तरी इराक में इनके ठिकानों के ऊपर बमबारी की है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में पांच अन्य लोगों की मौत हुई। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे सैन्य कर्मी थे या असैन्य नागरिक थे। उत्तरी इराक में पीकेके के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक ब्राडोस्ट में हुई और इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता लाना था।

टॅग्स :इराकतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला