लाइव न्यूज़ :

विफल रहा ईरानी सैटेलाइट 'जफर' कक्षा में नहीं पहुंचा पाया रॉकेट, अमेरिका ने लॉन्चिंग पर जताई थी आपत्ति

By स्वाति सिंह | Updated: February 10, 2020 10:28 IST

ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी मुर्तुजा बेरारी के मुताबिक 113 किलोग्राम वजन के उपग्रह जफर (फारसी अर्थ जीत) को सिमोरग रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी से करीब 530 किमी दूर कक्षा में प्रक्षेपित किया जाना था। इस उपग्रह का प्राथमिक मिशन तस्वीरें लेना था। यह ईरान को भूकंप का अध्ययन करने, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं कृषि के विकास के लिए आंकड़ों उपलब्ध करवाता। 

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने सोमवार को उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए अपेक्षित गति हासिल नहीं कर सका

अमेरिका के भारी विरोध के बीच ईरान ने सोमवार को उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। लेकिन, यह कक्षा तक नहीं पहुंच पाया। सरकारी टीवी से रक्षा मंत्रालय के अंतरिक्ष इकाई के प्रवक्ता अहमद हुसैनी ने कहा, ''सिमोरग (रॉकेट) ने उपग्रह 'जफर' को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। लेकिन, उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए अपेक्षित गति हासिल नहीं कर सका।'' 

ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी मुर्तुजा बेरारी के मुताबिक 113 किलोग्राम वजन के उपग्रह जफर (फारसी अर्थ जीत) को सिमोरग रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी से करीब 530 किमी दूर कक्षा में प्रक्षेपित किया जाना था। इस उपग्रह का प्राथमिक मिशन तस्वीरें लेना था। यह ईरान को भूकंप का अध्ययन करने, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं कृषि के विकास के लिए आंकड़ों उपलब्ध करवाता। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''ईरान का अंतरिक्ष कार्यक्रम उसे अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।'' लेकिन, ईरान ने कहा, ''यह केवल उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट है।''

ईरान की चौथी विफलता

यह चौथी बार है, जब ईरान उपग्रह प्रक्षेपण में विफल हुआ है। पिछले साल फरवरी में ऐसी ही विफलता हाथ लगी थी। तब ईरान ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे अमेरिका हाथ है। 

पिछले साल अगस्त में ईरान ने फिर एक विफल कोशिश की थी। तब रॉकेट प्रक्षेपणस्थल पर ही फट गया था। इसी जनवरी में भी उपग्रह ले जा रहा रॉकेट तीसरे चरण में गति खो बैठा था।

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल