लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले उत्तरी इराक में रॉकेट से हमला, सुरक्षाबलों ने एक जिंदा लॉन्च पैड किया बरामद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 14, 2020 04:46 IST

कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों को वह लॉन्च पैड मिला है जिससे रॉकेट दागा गया, जिसके अंदर अब भी 11 रॉकेट हैं लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले उत्तरी इराक के किरकुक के सुदूर प्रांत में गुरुवार की रात को रॉकेट से हमला किया गया।इराकी सेना ने जानकारी दी कि हमले वाली जगह पर अमेरिका के साथ-साथ इराकी संघीय पुलिस बल की भी तैनाती है।

अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले उत्तरी इराक के किरकुक के सुदूर प्रांत में गुरुवार की रात को रॉकेट से हमला किया गया। समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक, इराकी सेना ने जानकारी दी कि हमले वाली जगह पर अमेरिका के साथ-साथ इराकी संघीय पुलिस बल की भी तैनाती है।

इससे पहले भी अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले इराकी ठिकानों में रॉकेट से हमले किए जा चुके हैं, जिनमें बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास भी शामिल है। इराक में पिछले अक्टूबर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर करीब 20 रॉकेट गिराए जा चुके हैं। ताजा हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एएफपी के खबर के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात के करीब 8 बजकर 45 मिनट पर के वन नामक बेस पर हुआ जोकि एक खुली जगह पर है।

कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों को वह लॉन्च पैड मिला है जिससे रॉकेट दागा गया, जिसके अंदर अब भी 11 रॉकेट हैं लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे। 

एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने एएफपी को बताया कि लॉन्च पैड बेस से लगभग पांच किलोमीटर (तीन मील) दूर, एक बहु-जातीय क्षेत्र में पाया गया।

27 दिसंबर के बाद के वन ठिकाने पर यह पहला हमला था। दिसंबर में वहां करीब 30 रॉकेट बरसाए गए थे, जिसमें एक अमेरिकी ठेकेदार की हत्या हो गई थी।

तब वॉशिंगटन की जबावी कार्रवाई में ईरान के करीबी इराकी सैन्य गुट कातब हिजबुल्लाह 25 लड़ाके मारे गए थे। इसके बाद समूह के समर्थकों ने तब बगदाद में अमेरिकी दूतावास को घेर लिया था और बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचाया था। 

उसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने बगदाद हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला कर ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी और उसके बेहद करीबी और कातब हिजबुल्लाह के सह-संस्थापक अबू महदी अल-मुहांदिस को मार गिराया था। ईरान कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की घोषणा की थी। 

तब से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमा नहीं है। दुनिया के कई देश दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के प्रयासों में लगे हैं।  

टॅग्स :इराकअमेरिकाईरानकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा