लाइव न्यूज़ :

Iran vs America: क्या ईरान ने गलती से अमेरिकी हमले के डर से अपने ही देश से जा रहे विमान को मार गिराया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 15:34 IST

बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुप्रीम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं। अमेरिका ने सुलेमानी को इराक में उस समय ड्रोन हमले में मार गिराया जब वह बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देऐसा सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि यह विमान महज चार साल ही पुराना है और कल ही विमान की सुरक्षा जांच की गई थी। बता दें कि इस ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी बेस पर हमले के बाद कहा है कि यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा है।

ईरान ने आज सुबह अमेरिकी सेना के बेस कैंप पर रॉकेट से हमला कर 80 अमेरिकी नागरिक के मारे जाने का दिवा किया। इसके कुछ समय बाद ही ईरान की राजधानी तेहरान से कुछ दूरी पर एक बोइंग प्लेन ईरान में क्रैश करने की खबर आई। इस घटना की सूचना खुद ईरानी सरकारी मीडिया एजेंसी ने दी थीं। 

इस क्रैश को लेकर अब मीडिया में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिखाई पड़ता है कि क्रैश से पहले विमान में आग लग गई थी।

ऐसे में यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि कहीं गलती से अमेरिकी हमले के डर से ईरानी सेना ने अपने ही देश से लोगों को लेकर जा रहे विमान पर हमला तो नहीं कर दिया? ऐसा सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि यह विमान महज चार साल ही पुराना है और कल ही विमान की सुरक्षा जांच की गई थी। 

ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हादसे के बाद ऐसा लग रहा है कि तनाव के बीच गलती से ईरान ने विमान पर अटैक कर दिया। लेकिन, सच क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। 

बता दें कि इस ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी बेस पर हमले के बाद कहा है कि यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने अपने भाषण में कासिम सुलेमानी को याद करते हुए कहा कि वह एक बहादुर योद्धा था और उसमें कोई भी दोहरापन नहीं था। खामनेई ने कहा कि सुलेमानी एक क्रांतिकारी था और हमेशा इसके लिए तैयार रहा। साथ ही खामनेई ने कहा कि सुलेमानी में अमेरिका के पश्चिमी एशिया को लेकर जितनी भी योजनाएं है, उसे धवस्त करने की क्षमता थी। खामनेई ने कहा, 'आज हम सुलेमानी के अच्छे विचारों के शुक्रगुजार हैं। सुलेमानी की शहीदी ने दुनिया को हमारे क्रांति की जीवंतता को दुनिया को दिखा दिया है।'

अमेरिका पर निशाना साधते हुए खाननेई ने कहा, 'अमेरिका इराक को सऊदी अरब की तरह वो जरिया बनाना चाहता है, जहां से उसकी मोटी कमाई हो सके। सुलेमानी ने खुद को शहीद कर हमे जगा दिया है और हमारे दुश्मनों को हमारी क्षमता का अंदाजा होना चाहिए।' खामनेई ने कहा कि ये अब समय आ गया है कि हम अपने दुश्मनों को ठीक से पहचान लें और ये बहुत जरूरी है।

बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुप्रीम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं। अमेरिका ने सुलेमानी को इराक में उस समय ड्रोन हमले में मार गिराया जब वह बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुआ। 

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा