लाइव न्यूज़ :

ईरान अब तक के सबसे उच्च स्तर पर यूरेनियम संवर्द्धन करेगा : परमाणु वार्ताकार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:51 IST

Open in App

दुबई, 13 अप्रैल (एपी) नातांज परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद ईरान ने कहा है कि वह 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्द्धन शुरू करेगा। परमाणु मामलों पर ईरान के प्रमुख वार्ताकार ने इस बारे में बताया।

वार्ताकार अब्बास अरगची ने वियना में मंगलवार को इसकी घोषणा की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अरगची के हवाले से यह जानकारी दी है।

हथियार बनाने के लिए ईरान 20 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्द्धन कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन की अंग्रेजी इकाई ‘प्रेस टीवी’ ने कहा है कि आईएईए को इस कदम के बारे में अवगत करा दिया गया है। संयंत्र में संवर्द्धन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।

लोक प्रसारक ने वार्ताकार अरगची के हवाले से बताया है कि ईरान नातांज संयंत्र में 1,000 सेंट्रीफ्यूज बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब