लाइव न्यूज़ :

सुलेमानी की मौत पर ईरान ने कहा-"सुलेमानी की हत्या बेहद खतरनाक व अमेरिका के मूर्खतापूर्ण फैसले की देन है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 18:21 IST

इराक समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देइराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’अमेरिका को लंबे समय से सुलेमानी की तलाश थी।

जनरल कासिम सुलेमानी की मौत पर ईरान की तरफ से प्रतिक्रिया आया है। ईरान ने कहा कि यह हमला व सुलेमानी की मौत बेहद खतरनाक व अमेरिकी सरकार के मूर्खतापूर्ण फैसले की देन है। साफ है कि ईरान आने वाले समय में अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ कोई बड़ा फैसला ले सकता है। 

 

बता दें कि इराक समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए। इराकी रक्षा सूत्रों और व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

 इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’ बयान में बताया गया कि दो कारों में विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। सुलेमानी पर सीरिया में अपनी जड़ें जमाने और इजरायल में रॉकेट अटैक कराने का आरोप था। अमेरिका को लंबे समय से सुलेमानी की तलाश थी।

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि जनरल सुलेमानी अमेरिकी कूटनीतिज्ञों पर हमले की सक्रिय योजना बना रहा था। बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर सेना ने अपने नागरिकों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है।

Highlights

इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’

ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा