लाइव न्यूज़ :

ईरान ने 12 में से 9 भारतीय बंधकों को किया रिहा

By भाषा | Updated: July 26, 2019 03:34 IST

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि अधिकारियों ने भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी रिहाई के लिए कदम उठाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय अधिकारियों ने इन 24 भारतीयों से बुधवार को मुलाकात की है।ईरान ने पिछले हफ्ते होर्मुज के जलडमरूमध्य से ‘स्टेना इम्पेरो’ को जब्त कर लिया था।

ईरान ने जुलाई के शुरू में पकड़े गए पोत ‘एमटी रिआह’ पर सवार 12 भारतीयों में से नौ को रिहा कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बहरहाल, 21 भारतीय अब भी ईरान की हिरासत में हैं, जिनमें एमटी ‘रिआह’ के तीन और ब्रिटेन के तेल टैंकर ‘स्टेना इम्पेरो’ पर सवार 18 भारतीय शामिल हैं।

ईरान ने पिछले हफ्ते होर्मुज के जलडमरूमध्य से ‘स्टेना इम्पेरो’ को जब्त कर लिया था। इसके अलावा ‘ग्रेस 1’ नाम के टैंकर के चालक दल के 24 भारतीय सदस्य जिब्राल्टर पुलिस की हिरासत में हैं। जिब्राल्टर ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ईरान के ‘ग्रेस1’ को जब्त कर लिया था।

हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इन 24 भारतीयों से बुधवार को मुलाकात की है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि अधिकारियों ने भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी रिहाई के लिए कदम उठाएगी। 

टॅग्स :ईरानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल