लाइव न्यूज़ :

ईरान-अमेरिका की फिर बढ़ेगी तनातनी, हसन रूहानी की घोषणा- फोरदो संयंत्र में यूरेनियम का संवंर्धन फिर से शुरू होगा

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2019 14:19 IST

इससे पहले ईरान ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसने परमाणु करार में किये गये अपने वादों से पीछे हटकर संवर्धित यूरेनियम उत्पादन में दस गुणा से अधिक की वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सरकारी टेलिविजन चैनल पर अपने भाषण में की घोषणाईरान ने कहा- 2015 के परमाणु करार में अपने वादों को कम करने के लिए ये कदम उठाने जा रहा है

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने घोषणा की है कि एक बार फिर फोरदो संयंत्र में यूरेनियम का संवंर्धन शुरू किया जाएगा। हसन रूहानी ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर मंगलवार को अपने भाषण में कहा ईरान 2015 के परमाणु करार में अपने वादों को कम करने के लिए ये कदम उठाने जा रहा है।

रूहानी ने कहा कि ईरान ने अपने सभी वादों को कम करने के लिए जो कदम उठाए हैं, वे वापस लिये जा सकते हैं। हालांकि, ईरान इस सौदे के तहत अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को तभी बरकरार रखेगा जब दूसरे पक्ष भी ऐसा ही करेंगे।

इससे पहले ईरान ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसने परमाणु करार में किये गये अपने वादों से पीछे हटकर संवर्धित यूरेनियम उत्पादन में दस गुणा से अधिक की वृद्धि की है। इससे पहले अमेरिका भी करार से हट चुका है। ईरान के एटमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान ने दो नये उन्नत अपकेंद्रण यंत्र (सेंट्रिफ्यूजिस) भी विकसित किये हैं जिनमें से एक परीक्षण से गुजर रहा है। 

उन्होंने मध्य ईरान के नटांज केंद्र पर संवाददाताओं से कहा कि संवर्धित यूरेनियम उत्पादन पांच किलोग्राम प्रतिदिन हो गया है। दो महीने पहले यह 450 ग्राम था जब ईरान 2015 के परमाणु करार में किये गये अपने कई वादों से पीछे हट गया था। ईरान ने मई में इस करार के कुछ खास वादों से पीछे हटने का निर्णय लिया था। उससे करीब सालभर पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस करार से हटने की घोषणा की थी और ईरान पर फिर कई पाबंदियां लगा दी थीं। 

ईरान ने पलटवार करते हुए तीन बार कई कदम उठाये थे और करार से जुड़े साझेदारों-- ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी और रूस को धमकी दी थी कि यदि वे उसे अमेरिकी पाबंदियों से बचाने में मदद नहीं करेंगे तो वह और कदम उठा सकता है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा