लाइव न्यूज़ :

ईरान ने एक अन्य कट्टरपंथी को सरकारी प्रसारक का प्रमुख बनाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:34 IST

Open in App

तेहरान, 29 सितंबर (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबर के मुताबिक, देश के शीर्ष नेता ने सरकारी प्रसारण कंपनी का नेतृत्व करने के लिए एक नये कट्टरपंथी सहयोगी को नियुक्त किया है।

बुधवार को खबर में कहा गया है कि पैमन जबेली ने अब्दुलअली अली असगरी की जगह ली है, जिनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। यह बदलाव सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आदेश पर हुआ है, जिनका फैसला राज्य के सभी मामलों में अंतिम होता है।

जबेली (55) का सरकारी प्रसारक कंपनी से पुराना नाता है और वह यहां उप राजनीतिक निदेशक थे। वह देश की ‘सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल’ में मीडिया उप सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

हाल के वर्षों में सरकारी प्रसारक कंपनी का संपादकीय रुख पहले से ही कट्टरपंथियों के पक्ष में नजर आया है जो नरमपंथी पूर्व राष्ट्रपति हसन रुहानी का विरोधी है। रुहानी के नेतृत्व में ही 2015 में विश्व शक्तियों के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना