लाइव न्यूज़ :

ईराक के ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने किए दो रॉकेट हमले, जारी की ये चेतावनी

By भाषा | Updated: January 9, 2020 09:19 IST

सैन्य अड्डों पर हमले ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का अमेरिका से बदला लेने के लिए किए गए थे। ग्रीन जोन में हमले के बाद सुरक्षा सायरन बजने लगे। 

Open in App
ठळक मुद्देइस हमले में इराक या अमेरिका की सेना से कोई हताहत नहीं हुआ।इराक की राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन जोन में बुधवार को दो रॉकेट आकर गिरे।

इराक की राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन जोन में बुधवार को दो रॉकेट आकर गिरे। इस इलाके में अमेरिकी मिशन समेत अन्य देशों के दूतावास स्थित हैं। सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को यह जानकारी दी। इस हमले के लगभग 24 घंटे पहले तेहरान ने इराकी अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए थे। उन अड्डों पर अमेरिकी बल और गठबंधन बल ठहरे हुए थे। सैन्य अड्डों पर हमले ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का अमेरिका से बदला लेने के लिए किए गए थे। ग्रीन जोन में हमले के बाद सुरक्षा सायरन बजने लगे। 

 इराक में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइलें दागने के बाद ईरान ने बुधवार को कहा कि वह इराक की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। बुधवार तड़के हुए हमले को लेकर इराक ने कहा था कि वह ईरान के राजदूत को तलब करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे गए पत्र में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रवांची ने कहा कि उनका देश ‘इराक की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान करता है।’’ 

इस हमले में इराक या अमेरिका की सेना से कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान मिशन की ओर से जारी पत्र में राजनयिक ने कहा, ‘‘ इस अभियान में सैन्य प्रतिष्ठानों का निशाना बनाकर हमला किया गया था इसलिए किसी भी असैन्य व्यक्ति या क्षेत्र में स्थित असैन्य संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पत्र में ईरान ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर समर्पित है और वह युद्ध को बढ़ाना नहीं चाहता है। इराक के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के राजदूत को तलब करेंगे क्योंकि मिसाइल हमला इराक की संप्रभुता का उल्लंघन था। इराक पिछले शुक्रवार को हुए अमेरिकी ड्रोन हमले के मामले में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर चुका है। इस हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH