लाइव न्यूज़ :

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए जारी किया वारंट, इंटरपोल से मांगी मदद

By अनुराग आनंद | Updated: June 29, 2020 17:40 IST

ईरान व अमेरिका के रिश्तों में लगातार तनाव गहराता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के ल्योन में स्थित इंटरपोल ने इस पर टिप्पणी करने से अभी फिलहाल इमकार कर दिया है।तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने सोमवार को कहा कि ट्रंप अन्य 30 से अधिक लोगों के साथ 3 जनवरी के हमले में शामिल थे।अमेरिकी हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी मारे गए थे।

तेहरान: ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सोलेमानी की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है।

एचटी रिपोर्ट की मानें तो ईरान ने दुनिया के ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। मीडिया को एक स्थानीय अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

ईरान के इस फैसले से दोनों देशों के बीच और बढ़ते तनाव को देखा जा सकता है-

ईरान के इस कदम से ट्रंप को गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है। लेकिन, इन आरोपों से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव स्पष्ट होता है। ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते से ट्रंप के अलग हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच का तनाव फिर बढ़ गया था।

तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने कहा कि ईरान ने तीन जनवरी को बगदाद में हुए हमले में ट्रम्प और 30 से अधिक अन्य लोगों के शामिल रहने का आरोप लगाया है। उसी हमले में जनरल कासिम सोलेमानी की मौत हो गयी थी।

अभियोजक अलकासीमहर ने सिर्फ आरोपी के तौर पर ट्रंप की पहचान की- 

अर्ध-सरकारी संवाद एजेंसी आईएसएन की खबर के अनुसार अलकासीमर ने ट्रंप के अलावा किसी अन्य की पहचान नहीं की। लेकिन जोर दिया कि ईरान ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अभियोजन को जारी रखेगा।

फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। ऐसी संभावना नहीं है कि इंटरपोल ईरान के अनुरोध को स्वीकार करेगा क्योंकि उसके दिशानिर्देश के अनुसार वह किसी "राजनीतिक प्रकृति’’ के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पईरानकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?