लाइव न्यूज़ :

ईरान चुनाव परिणाम: रूढ़िवादियों की बढ़त का दावा, अभी 167 संसदीय क्षेत्रों की गिनती बाकी

By भाषा | Updated: February 22, 2020 16:11 IST

समाचार एजेंसी आईएसएनए ने राष्ट्रीय चुनाव समिति के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर तक ईरान के 41 संसदीय क्षेत्रों के 1,063,860 वोटों की गिनती हुई।

Open in App

ईरान के संसदीय चुनाव के शनिवार को आये पहले परिणामों के अनुसार रूढ़िवादी बढ़त बनाते प्रतीत हो रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों के दौरान बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को ईरान में चुनाव हुआ था। कई उम्मीदवारों को अयोग्य करार दिये जाने के बाद आशंका जतायी जा रही थी कि मतदान प्रतिशत कम रहेगा।

साथ ही अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान की खराब अर्थव्यवस्था के चलते भी लोग मायूस हैं। समाचार एजेंसी आईएसएनए ने राष्ट्रीय चुनाव समिति के हवाले से बताया कि शनिवार दोपहर तक ईरान के 41 संसदीय क्षेत्रों के 1,063,860 वोटों की गिनती हुई।

अभी 167 संसदीय क्षेत्रों की गिनती बची हुई है। समिति के प्रवक्ता इस्माईल मौसावी ने कहा, ‘‘हम अंतिम आंकड़े आज रात तक जारी करने की कोशिश करेंगे और अगर ज्यादा समय लगा तो फिर ये कल जारी होंगे।’’ आधिकारिक परिणाम अभी भले ही आ रहे हैं लेकिन रूढ़िवादियों और अति रूढ़िवादियों से जुड़ी समाचार एजेंसियों ने अपने उम्मीदवारों की भारी जीत की संभावना जतायी है।

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा