लाइव न्यूज़ :

ईरान समर्थित शिया मलिशिया इराक के लिए बने चुनौती

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:00 IST

Open in App

बगदाद, 31 मार्च ईरान समर्थित शिया मलिशिया इराक के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। चेहरा ढके,मशीन गन और रॉकेट से दागे जाने वाले ग्रेनेड से लैस शिया लड़ाकों के काफिले को खुलेआम मध्य बगदाद से गुजरते हुए देखा जा सकता है। ये लड़ाके अमेरिका की वहां मौजूदगी से बेपरवाह हैं और इराकी प्रधानमंत्री का कान काटने तक की धमकी तक दे रहे हैं।

ईरान समर्थित मिलिशिया का खतरा ऐसे समय बढ़ा है जब इराक पड़ोसी अरब देशों के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहा है और आगामी चुनाव की तैयारी कर रहा है। खराब अर्थव्यस्था एवं वैश्विक महामारी के बीच इराक में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।

पिछले हफ्ते मिलिशिया लड़ाकों का जुलूस प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काजिमी की साख को भी कमतर करता दिखाई दिया। इस दौरान ईरान समर्थित मिलिशिया प्रमुख राजमार्ग से मंत्रालयों के नजदीक से गुजरे और इराकी सुरक्षा बल देखते रह गए।

अमेरिकी सरकार और इराक के बीच नए दौर की वार्ता शुरू होने से पहले यह चेतावनी संदेश माना जा रहा है कि मिलिशिया झुकेंगे नहीं।

अमेरिका और इराक के बीच कथित रणनीतिक वार्ता अगले हफ्ते होने वाली है।यह वार्ता इराक सरकार के अनुरोध पर हो रही है। माना जा रहा है कि यह शिया राजनीतिक धड़े और ईरान समर्थित मिलिशिया के दबाव के जवाब में हो रहा है जो इराक से बचे हुए अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं।

पिछले साल जून में ट्रंप प्रशासन के दौर में शुरु हुई वार्ता, जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार होगी। इस वार्ता के एजेंडे में कई मुद्दे शामिल है जिनमें इराक में अमेरिकी लड़ाकू सैनिकों की मौजूदगी और राज्य के प्राधिकार से परे जाकर इराकी मिलिशिया के कार्य शामिल हैं।

अमेरिकी अधिकारी ने हाल में कहा था कि यह चर्चा भविष्य में अमेरिका-इराक संबंधों की रूपरेखा तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल