लाइव न्यूज़ :

Coronavirus update: 1962 के बाद ईरान ने IMF से मांगा कर्ज, मरने वाले की संख्या 429

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 20:00 IST

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ट्वीट किया कि “हमारे केंद्रीय बैंक ने” आईएमएफ के त्वरित वित्तीय प्रतिभूतियों (आरएफआई) से मदद का अनुरोध किया है। उन्होंने कोष को बोर्ड से “जिम्मेदारी के साथ” प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी से निपटने में मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज मांगा है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है और 10,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

तेहरानः कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान ने गुरुवार को कहा कि उसने इस महामारी से निपटने में मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज मांगा है।

ईरान ने 1962 के बाद अब तक आईएमएफ से कर्ज नहीं लिया है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ट्वीट किया कि “हमारे केंद्रीय बैंक ने” आईएमएफ के त्वरित वित्तीय प्रतिभूतियों (आरएफआई) से मदद का अनुरोध किया है। उन्होंने कोष को बोर्ड से “जिम्मेदारी के साथ” प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है। 

ईरान में कोरोना वायरस के कारण 75 और लोगों की मौत होने से इस बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है और 10,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। ईरान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। देश में पिछले माह इस बीमारी से पहली मौत की घोषणा के बाद पिछले तीन हफ्तों में यह किसी एक दिन में हुईं सर्वाधिक मौते हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपौर ने टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों में 1,075 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं... जिसके कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,075 हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती 75 लोगों की मौत हो गई और कुल 429 संक्रमित लोगों को हम गंवा चुके हैं। चीन के बाद ईरान में इस वायरस ने सर्वाधिक कहर बरपाया है। इरान ने 19 फरवरी को पवित्र शिया शहर कोम में पहली मौत की घोषणा की थी। 

टॅग्स :ईरानकोरोना वायरसचीनअमेरिकाइराकइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."