लाइव न्यूज़ :

ईरान में हुआ बड़ा यात्री विमान हादसा, प्लेन में सवार 66 लोगों की हुई मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 17:09 IST

ईरान का एक यात्री विमान जागरोस की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ऐसमैन एयरलाइंस का है।

Open in App

ईरान का एक यात्री विमान जागरोस की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस फ्लाइट में  66 लोग सवार थे। जो सारे के सारे प्लेन क्रैश में मारे गए हैं। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, विमान दक्षिण-पश्चिम यासूज शहर और तेहरान के बीच यात्रा के दौरान इस्फहान प्रांत के सोमीरोम शहर के पास जाग्रोस पहाडियों में दुर्घटना का शिकार हो गया।

आपातकाल सेवा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "सभी आपातकाल बलों को अलर्ट कर दिया गया है।" अभी फिलहाल हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान ऐसमैन एयरलाइंस का है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में दो सुरक्षा कर्मी, दो फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट व को-पायलट सहित 60 लोग सवार थे।

गौरतलब है कि हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्‍को में भी एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस क्रैश में भी प्लेन में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी। इस विमान ने जैसे ही राजधानी मॉस्‍को के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, थोड़े देर बाद ही दुर्घटना हो गई थी। 

बता दें कि विमान यात्रियों की सुरक्षा के मामले में ईरान का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से ही काफी खराब रहा है। पिछले कुछ दशकों से ईरान में कई विमान हादसे हो चुके हैं। ईरान इन विमान के क्रैश होने का कारण हमेशा अमेरिका को बताता है। ईरान की मानें तो  प्रतिबंधों की वजह से वह प्लेन और उनके पार्ट्स नहीं खरीद पा रहे हैं। इसकी वजह से वह अपने पूराने विमान को रिप्लेस नहीं करा पा रहे हैं। ईरान के जो विमान एक्टिव हैं, वह काफी पुराने हो चुके हैं। 

टॅग्स :ईरानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?