लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:43 IST

Open in App

योग्याकार्ता, आठ अगस्त (एपी) इंडोनेशिया के सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी में रविवार को विस्फोट होने से जावा के घनी आबादी वाले द्वीप पर चारों तरफ धुएं एवं राख का गुबार छा गया तथा संबंधित ढलानों पर लावा गिरने लगा और गैसों का रिसाव भी होने लगा।

योग्याकार्ता के ज्वालामुखी एवं भूवैज्ञानिक केन्द्र के प्रमुख हानिक हुमैदा ने बताया कि माउंट मेरापी से रविवार सुबह से अब तक कम से कम सात बार गर्म राख का गुबार उठा है। इसके अलावा चट्टानों, मलबे, लावा और गैसों के मिश्रण वाला पाइरोक्लास्टिक पदार्थ भी ज्वालामुखी से फूटकर बहने लगा।

ज्वालामुखी फटने से उत्पन्न भीषण गड़गड़ाहट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हुमैदा के मुताबिक माउंट मेरापी पर्वत पर हाल के कुछ सप्ताहों के दौरान ज्वालामुखी की सक्रियता में इजाफा हुआ है।

रविवार को आंशिक रूप से फटने से पहले इसके लावा का गुंबद तेजी से बढ़ रहा था, जिसके परिणामस्वरूप ज्वालामुखी के दक्षिण-पश्चिम भाग में चट्टानों के टुकड़े निकल रहे हैं और राख का गुबार भी उठ रहा है।

माउंट मेरापी के ढलानों में रहनेवाले लोगों को पांच किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि मेरापी में 2010 में हुए ज्वालामुखी विस्फोट में 347 लोगों की मौत हो गई थी।

ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण राख का गुबार आकाश में एक हजार मीटर की ऊंचाई तक गया और आसपास का तीन किलोमीटर का इलाका धुएं से भर गया।

माउंट मेरापी इंडोनेशिया में 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में सबसे अधिक सक्रिय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब