लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप, कई सेकेंड तक हिली धरती; कम से कम 46 की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2022 16:09 IST

इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह कई सेकेंड तक जारी रहा। सामने आई जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। करीब 20 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भीषण भूकंप से 46 लोगों की मौत, 700 के घायल होने की खबर।भूकंप के झटके तेज थे और रिपोर्टस के अनुसार इसे कई सेकेंड तक महसूस किया गया।तीन दिन पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार की रात समुद्र के नीचे भी जोरदार भूकंप आया था।

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और इसके आसपास के इलाके सोमवार को भूकंप से थर्रा गए। सामने आई जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके तीव्रता 5.6 मापी गई। रिपोर्टस के अनुसार भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए जाते रहे।  इस बीच बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की भी खबरें आने लगी हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार भूकंप से कम से कम 46 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हो सकते हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानुजर में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था। 

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या और नुकसान के बारे में जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है।

तीन दिन पहले पश्चिम इंडोनेशिया में शुक्रवार की रात समुद्र के नीचे भी जोरदार भूकंप आया था, लेकिन जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने तब बताया था कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी, जबकि उसका केंद्र दक्षिण बेंगकुलू के दक्षिण पश्चिम में 202 किलोमीटर दूर 25 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 5.4 थी। इंडोनेशिया की ‘मीटियोरोलोजी, क्लाइमेटोलोजी एंड जियोफिजिक्स एजेंसी’ ने सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था।

बता दें कि विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है। 27 करोड़ से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया, भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता रहता है।

इस साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे। जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इंडोनेशियाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!