Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, इमारतों और मकानों को क्षति, घर से निकले लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 2, 2023 11:58 AM2023-11-02T11:58:43+5:302023-11-02T11:59:22+5:30

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी में भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख डारियोनो ने कहा कि भूकंप के तेज झटके कई शहरों एवं गांवों में महसूस किए गए, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई।

Indonesia Earthquake Magnitude 6-4 earthquake strikes Indonesia's Timor EMSC see video | Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, इमारतों और मकानों को क्षति, घर से निकले लोग, देखें वीडियो

file photo

Highlights‘‘भूकंप के कारण कई इमारतों और मकानों को मामूली नुकसान हुआ है।’’मेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। 2018 में सुलावेसी में आए उस भूकंप और सुनामी के बाद से इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप था।

Indonesia Earthquake: दक्षिणपूर्वी इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके कारण इमारतों और मकानों को मामूली क्षति पहुंची। इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी में भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख डारियोनो ने कहा कि भूकंप के तेज झटके कई शहरों एवं गांवों में महसूस किए गए, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई। डारियोनो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भूकंप के कारण कई इमारतों और मकानों को मामूली नुकसान हुआ है।’’

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। उसने कहा कि इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की राजधानी कुपांग से 21 किलोमीटर (13 मील) उत्तर-उत्तर पूर्व में, 36 किलोमीटर (22 मील) गहराई में था। इंडोनेशियाई एजेंसी ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी।

भूकंपों के शुरुआती मापों में बदलाव आम बात है। इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से एक सक्रिय द्वीपसमूह है जो अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है। देश में पिछले साल 5.6 तीव्रता के भूकंप ने पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में कम से कम 602 लोगों की जान ले ली थी। यह 2018 में सुलावेसी में आए उस भूकंप और सुनामी के बाद से इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप था।

जिसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले, 2004 में हिंद महासागर में आए एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आई थी, जिसमें एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोग मारे गए। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत इंडोनेशिया के आचे प्रांत में हुई थी। 

Web Title: Indonesia Earthquake Magnitude 6-4 earthquake strikes Indonesia's Timor EMSC see video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे