लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंध गांधी-लूथर किंग की विरासत की गवाही देते हैं: भारतीय राजनयिक

By भाषा | Updated: March 3, 2021 09:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन मार्च शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत अमित कुमार ने कहा है कि वर्तमान में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत की गवाही देते हैं।

अमेरिकी संसद के बहु परामर्श कार्यबल द्वारा 26 फरवरी को ‘मेट्रोपॉलिटन एशियन फैमिली सर्विस’ के साथ आयोजित पहले गांधी किंग विरासत गोलमेज सम्मेलन में कुमार ने यह बात कही।

शिकागो में पिछले सप्ताह आयोजित सम्मेलन में कुमार ने कहा, ‘‘ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका के बीच मौजूदा संबंध गांधी-किंग विरासत की सबसे बड़ी गवाही देते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भारत में निर्मित टीकों की विभिन्न देशों को आपूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व का एक शानदार उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डेनी के डेविस ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर गांधी के अनुयायी थे। गांधी के कई सिद्धांतों को मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपनाया। इसलिए यह जरूरी है कि हमारे निर्वाचित नेता और समुदाय के नेता शिकागो और अन्य स्थानों पर अफ्रीकी और भारतीय समुदायों के बीच उसी भागीदारी को और मजबूत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश