लाइव न्यूज़ :

भारतीय वीओआईपी फर्म, निर्देशक पर अमेरिकी नागरिकों को दो करोड़ डॉलर का नुकसान पहुंचाने का आरोप तय

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिकी फेडरल अदालत ने अमेरिकी नागरिकों को करोड़ों की संख्या में ऑटोमेटेड कॉल करने और उन्हें गुमराह करके दो करोड़ डॉलर से ज्यादा राशि का नुकसान पहुंचाने के मामले में भारत की एक वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल प्रोवाइडर (वीओआईपी) ई-संपर्क और उसके निदेशक गौरव गुप्ता के खिलाफ आरोप तय किया है।

न्याय विभाग का कहना है कि गुप्ता और ई-संपर्क ने मई 2015 से लेकर जून 2020 तक फ्लोरिडा में करीब 60 सर्वर रखे थे और उस वक्त कंपनी ने भारत के कॉलर्स को अमेरिकी उपभोक्ताओं को फोन करने की अनुमति दी थी।

विभाग ने आरोप लगाया है कि सर्वर में 1,30,000 से ज्यादा धोखाधड़ी वाले फोन कॉल्स का रिकॉर्ड है, इसमें ऑटोमेटेड वॉइसमेल रिकॉर्डिंग और भारत के ठगों तथा अमेरिका के पीड़ितों के बीच बातचीत शामिल है।

अमेरिकी अटॉर्नी ब्युंग जे. ‘बीजे’ पाक ने कहा, ‘‘बचाव पक्ष ने अमेरिकी उपभोक्ताओं को लगातार फोन किए, उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया, पीड़ितों में संवेदनशील व्यक्ति और बुजुर्ग भी शामिल थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में धोखाधड़ी वाले फोन कॉल करने वालों की जांच की जाएगी और उन्हें न्याय की जद में लाया जाएगा।’’

पाक ने कहा कि वीओआईपी कंपनी, वीजी-टेक सर्व प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गुप्ता ई-संपर्क का निदेशन और कामकाज चलाते थे। इस कंपनी ने कथित रूप से भारत स्थित कॉल सेंटर्स से सीधे या फिर अमेरिका में स्थित वीओआईपी से अमेरिका में पीड़ितों को कॉल किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल