लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय नागरिक को हो सकती जेल की सजा, ये लगा गंभीर आरोप 

By भाषा | Updated: October 3, 2018 10:01 IST

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, बालाजी ने 500,000 सिंगापुरी डॉलर की राशि नहीं देने पर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में डिजिटल बैंकिंग के वैश्विक प्रमुख आलीशान जैदी (47) के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने की धमकी दी थी।

Open in App

सिंगापुर, 03 अक्टूबरः सिंगापुर में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से पांच लाख सिंगापुरी डॉलर की वसूली करने का प्रयास करने वाले 35 वर्षीय एक भारतीय नागरिक पर यहां की एक अदालत में आरोप लगाया गया है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बुधवार को खबर दी है कि ‘जबरन वसूली का प्रयास करने के मामले’ में नागराजन बालाजी को दो से पांच साल जेल और बेंत से पिटाई की सजा हो सकती है।

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, बालाजी ने 500,000 सिंगापुरी डॉलर की राशि नहीं देने पर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में डिजिटल बैंकिंग के वैश्विक प्रमुख आलीशान जैदी (47) के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने की धमकी दी थी।

बैंक के कुछ कर्मचारियों में जैदी भी शामिल थे जिन्हें गुमनाम तरीके से धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। उन्होंने बैंक की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पुलिस के मुताबिक, बालाजी को सिंगापुर के उपनगर में कोवन रोड से 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। मामले के सिलसिले में उसके पास से कई लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। बैंक ने पिछले गुरुवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया था कि कैसे गोपनीय जानकारी लीक करने की उसे धमकी दी गई। 

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक माना जा रहा है कि बैंक को गुमनाम तरीके से धमकी देने के लिए बालाजी ने कई फर्जी ई-मेल बना रखे थे। बालाजी इस समय जमानत पर है। मामले की सुनवाई के दौरान 30 अक्टूबर को वह अदालत में उपस्थित होगा।

टॅग्स :सिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल