लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड के साथ की बर्बरता, पहले पीड़िता को केबल तार से बांधा फिर उसे जिंदा दफनाया

By अंजली चौहान | Updated: July 6, 2023 16:03 IST

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स ने भारतीय मूल की अपनी पूर्व प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसका फैसला कोर्ट में आने के बाद शख्स को सजा सुनाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के शख्स ने की हत्या शख्स ने पूर्व प्रेमिका को केबिल से बांधकर जिंदा दफनाया मामला साल 2021 का है

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के व्यक्ति पर एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका को पहले प्रताड़ित किया और फिर उसे जिंदा ही दफना दिया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा जसमीन कौर को उसके पूर्व प्रेमी ने ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स रेंज में केबल से बांध दिया और जिंदा दफना दिया।

इस मामले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सुनवाई करते हुए मामले का संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि आरोपी तारिकजोत सिंह ने अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या निराशा और बदला लेने की भावना से की है।

दोनों जब संबंध में थे तब सब ठीक था लेकिन जैसे ही महिला ने उससे संबंध तोड़ दिया तारिकजोत गुस्से से भर गया। महिला के कई बार मना करने के बाद भी वह उसके साथ संबंध रखना चाहता था। हालांकि, महिला के साथ न आने पर आरोपी ने प्रतिशोध लेने के लिए यह काम किया। 

एनडीटीवी के अनुसार, मामला साल 2021 का है जब आरोपी ने अपनी प्रेमिका  जसमीन कौर का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले के सामने आने के बाद से मामले की जांच चल रही थी और आखिरकार इस साल फरवरी में उसे इस कृत्य के लिए दोषी करार दिया गया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला के शव को एक कब्र में फेंक दिया था। बाद में पुलिस को वहां से उसका शव बरामद हुआ। जसमीन कौर की मां रशपॉल ने कहा कि सिंह उनकी बेटी के प्रति आसक्त था, जिसने उसे सौ बार मना कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने कौर को एडिलेड में उसके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया और महिला को कार की डिग्गी में बैठाकर चार घंटे तक घुमाया।

उसका शरीर फ्लिंडर्स रेंज में एक उथली कब्र में आंखों पर पट्टी बंधा हुआ, केबल संबंधों और गैफर टेप से बंधे हुए पाया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि यह अपराध असामान्य स्तर की क्रूरता है। आरोपी ने जानबूझ कर महिला के साथ ऐसा किया उसे पीड़ा दी। उसे जिंदा दफना कर तड़पने के लिए छोड़ दिया जिससे वह तड़प कर मरी होगी। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाभारतहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं