लाइव न्यूज़ :

कोकीन तस्करी के मामले में कनाडा में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:31 IST

Open in App

टोरंटो, नौ जुलाई अमेरिका से कथित तौर 112.5 किलोग्राम कोकीन तस्करी कर कनाडा लाने के आरोप में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी की गई कोकीन की कीमत लगभग 1.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर (1,04,46,17,000 रुपये) आंकी गई है।

कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मादक द्रव्य की यह खेप पिछले महीने जब्त की गई जब क्यूबेक निवासी प्रदीप सिंह एक वाणिज्यिक ट्रक लेकर ओंटारियो के फोर्ट एरे से पीस ब्रिज के रास्ते कनाडा में आया और उसे जांच के लिये रोका गया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सीमा पर तैनात कर्मियों ने वाहन की जांच की और उसमें से पांच बैग के अंदर रखी 112.5 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त की।

जब्त की गई कोकीन की कीमत 1.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस ने सिंह पर प्रतिबंधित पदार्थ के आयात का आरोप लगाया। शुक्रवार को सेंट कैथरीन्स की अदालत में सिंह को पेश किया जाना है।

सीबीएसए की जिला निदेशक किम अपर ने एक बयान में कहा कि जब्ती की यह कार्रवाई उनकी एजेंसी द्वारा अवैध मादक द्रव्यों को सड़कों से दूर रखने में निभाई जाने वाली “अहम भूमिका” को दर्शाती है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गैर जरूरी यात्राओं के लिये सीमा बंद है लेकिन वाणिज्यिक आवाजाही के लिये रास्ता खुला है जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बरकरार रहे।

गैर जरूरी यात्राओं पर प्रतिबंध कम से कम 21 जुलाई तक बरकरार रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?