लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के सीईओ का नया मोबाइल गेम खिलाड़ियों को जासूस बना रहा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 10:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन अप्रैल ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) नामित स्टूडियो इलेक्ट्रिक नोइर के भारतीय मूल के ब्रिटिश सीईओ द्वारा लाया गया एक नया मोबाइल गेम इन दिनों खूब चर्चा में है जिसमें खिलाड़़ी गेम खेलते हुए अपराध सुलझाने वाले पुलिसिया जासूस बन रहे हैं।

निहाल थरूर और सह संस्थापक बेनेडिक्ट टेथम ने मर्डर मिस्ट्री गेम ‘डेड मैन्स फोन’ को इस हफ्ते पूरी दुनिया के लिए जारी किया। पिछले साल इसके लॉन्च से पहले के बीटा वर्जन में भी 2,00,000 से ज्यादा डाउनलोड किए गए थे।

संवादात्मक अपराध नाटक के तौर पर डिजाइन किए गए इस गेम में खिलाड़ी कहानी का मुख्य पात्र बनता है और लंदन के एक किशोर जेरोम जेकब्स की काल्पनिक हत्या को सुलझाने के लिए सबूतों को साथ रखता है जिसे बालकनी से धक्का दे दिया गया है और वह फोन हाथ में लिए मृत पाया जाता है। यह फोन ही इस अपराध सुलझाने वाले किस्सा की मुख्य विशेषता है।

थरूर ने इसके बारे में कहा, “यह अवधारणा स्मार्टफोन का फायदा उठाती है जिसके जरिए खिलाड़ी नये अंदाज में कहानी से गुजरता है। हमारे फोन हमारी जिंदगियों का छोटा रूप हैं और हम सब इनके इस्तेमाल को बहुत करीब से जानते हैं। रहस्यमयी संवादमूलक कहानियों को बताने के लिए ये सबसे सटीक चीज हैं।”

खिलाड़ियों के फोन पर, एक समाचार ऐप होगा जो उनके द्वारा की गई गिरफ्तारियों की खबर देगा, मैप से जुड़ा ऐप होगा जहां वे संदिग्धों की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं, एक सोशल मीडिया ऐप होगा जहां वे वायरल अभियान चला सकते हैं और यहां तक कि घर बैठ-बैठे पुलिस साक्षात्कार के लिए जूम ऐप भी होगा।

थरूर को उम्मीद है कि इस विचार के जरिए वह एक नया चलन शुरू कर देंगे और गेम नहीं खेलने वाले भी इसकी तरफ आकर्षित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'