लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी: भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन को मिली नई जिम्मेदारी, नियुक्ति हुए न्यूयॉर्क के जिला जज-पद संभालने वाले बने पहले दक्षिण एशियाई

By भाषा | Updated: March 8, 2023 13:00 IST

गौर करने वाली बात यह है कि सुब्रमण्यन का जन्म 1979 में पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका आ गए थे। उनके पिता ने कई कंपनियों में ‘कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर’ के रूप में काम किया था और उनकी मां भी नौकरी करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के जिला जज नियुक्ति हुए है। वे इस पद को संभालने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गए है। आपको बता दें कि अरुण वर्तमान में न्यूयार्क के सुसमन गोडफ्रे एलएलपी में साझेदार हैं।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की सीनेट ने मंगलवार को भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले का जिला न्यायाधीश नियुक्त करने की पुष्टि कर दी है। इस तरह वह इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गए है। अमेरिकी सीनेट ने सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले (एसडीएनवाई) के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की पुष्टि मंगलवार शाम को 37 के मुकाबले 58 मतों से की है। 

इस नियुक्ति पर क्या बोले सीनेट के नेता सीनेट चक शूमर

इस पर बोलते हुए सीनेट के नेता सीनेट चक शूमर ने कहा, ‘‘हमने अरुण सुब्रमण्यन के एसडीएनआई न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की है। वह प्रवासी भारतीय के पुत्र हैं और इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गये हैं। उन्होंने अपना करियर लोगों के लिए लड़ने के लिए समर्पित किया है।’’ 

1970 के शुरुआत में सुब्रमण्यन के माता-पिता अमेरिका आए थे

आपको बता दें कि सुब्रमण्यन का जन्म 1979 में पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका आ गए थे। उनके पिता ने कई कंपनियों में ‘कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर’ के रूप में काम किया था और उनकी मां भी नौकरी करती थीं। 

वे वर्तमान में न्यूयार्क के सुसमन गोडफ्रे एलएलपी में साझेदार हैं

सुब्रमण्यन ने 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। वह वर्तमान में न्यूयार्क के सुसमन गोडफ्रे एलएलपी में साझेदार हैं जहां वह 2007 से काम कर रहे हैं। सुब्रमण्यन ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति रुथ बेडर गिन्सबर्ग के कानूनी क्लर्क के तौर पर 2006 से 2007 के बीच काम किया था।  

टॅग्स :USAभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट