लाइव न्यूज़ :

भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जनवरी कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ पर लंबे समय तक अनुत्तरित सवालों को हल करने के लिए एक युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य लोगों के साथ 2021 के प्रतिष्ठित ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के निखिल श्रीवास्तव, इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी लॉसाने (ईपीएफएल) के एडम मार्कस और येल विश्वविद्यालय के डैनियल एलन स्पीलमैन को 2021 का ‘माइकल एंड शीला हेल्ड प्राइज’ प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार में पदक और 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

श्रीवास्तव, मार्कस और स्पीलमैन ने कैडिसन-सिंगर समस्या और रामानुजन ग्राफ से जुड़े लंबे समय से अनुत्तरित सवालों को हल किया है। इस प्रक्रिया में रैखिक बीजगणित, बहुपदीय ज्यामिति और ग्राफ सिद्धांत के बीच एक गहरे नए संबंध का पता लगाया गया है।

श्रीवास्तव वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल