लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, दी यूक्रेन छोड़ने की सलाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2022 12:08 IST

यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने यहां बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की हैकीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है

नई दिल्ली: यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वर्तमान स्थिति की अनिश्चितताओं को देखते हुए दूतावास ने भारतीयों (खासकर उन छात्रों को जिनका वहां रहना आवश्यक नहीं है) को यूक्रेन छोड़ने की मंगलवार को सलाह दी है। 

वहीं, सोमवार को अमेरिका ने कहा था कि वो यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच कीव में अपने दूतावास को पश्चिमी यूक्रेनी शहर लविवि में स्थानांतरित कर रहा है। यही नहीं, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से अपील की थी कि वो जितनी जल्दी हो सके यूक्रेन को छोड़ दें। इस दौरान बाइडेन ने ये भी कहा था कि यूक्रेन में हालात बहुत अलग हैं, जिसकी वजह से यहां चीजें तेजी से बदल सकती हैं। NBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी नागरिकों को अब यूक्रेन से चले आना चाहिए। 

अपनी बात को जारी रखते हुए बाइडेन ने कहा था, "हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के साथ काम कर रहे हैं। यह एक बहुत ही अलग स्थिति है और चीजें जल्दी से बदल सकती हैं।" इस बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों से बात की थी। इस दौरान उन्होंने देशों के बीच बढ़ते तनाव पर "गंभीर चिंता" व्यक्त की थी और उन तनावों को कम करने के लिए कूटनीति की मांग भी की।

टॅग्स :यूक्रेनIndian Embassy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्वराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश?, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन से किया हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा