लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी दवा कारोबारी को दवाइयों की काला बाजारी के जुर्म में जेल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 11:23 IST

Open in App

लंदन, तीन मार्च ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक दवा कारोबारी को चिकित्सक के पर्चे के आधार पर ही दी जाने वाली दवाइयों की काला बाजारी करने के जुर्म में 12 महीने की जेल की सजा सुनायी गयी है।

बलकीत सिंह खैरा वेस्ट ब्रोमविच में अपनी मां की ‘खैरा फार्मेसी’ में काम करता था। उसे बर्मिंघम क्राउन अदालत ने मंगलवार को सजा सुनायी।

अदालत को बताया गया कि 36 वर्षीय आरोपी ने सिर्फ चिकित्सक के पर्चे के आधार पर ही दी जाने वाली दवाओं को 2016 और 2017 के दौरान बेचा और बड़ा मुनाफा कमाया।

मामले का नेतृत्व करने वाले ब्रिटेन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण (एमएचआरए) के साथ कानून लागू करने वाली एजेंसी के अधिकारी ग्रांट पॉवेल ने कहा, ‘‘नियंत्रित, गैरलाइसेंसीकृत या डॉक्टर के पर्चे के आधार पर ही दी जाने वाली दवा को इस तरीके से बेचना गंभीर अपराध है।’’

इस सप्ताह खैरा के अपना गुनाह कबूल कर लिया था जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

खैरा ने 2008 में फार्मासिस्ट की डिग्री ली थी और वह पारिवारिक कारोबार ‘खैरा केयर लिमिटेड’ में काम करता था। हालांकि मामले में उसकी मां आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं पायी गयी।

अंतरिम आदेश के तहत खैरा का नाम जनरल फार्मास्युटिकल काउंसिल के फार्मासिस्ट रजिस्टर से हटा दिया गया है। यानी अब वह अदालत के आदेश आने तक बतौर फार्मासिस्ट काम नहीं कर सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां