लाइव न्यूज़ :

जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मोबाइल ऐप पर ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:07 IST

Open in App

रियाद, 29 अक्टूबर सऊदी अरब के जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास (सीजेआई) ने अपनी सेवाओं के वितरण में सुधार के लिए अपने मोबाइल ऐप के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपयोगकर्ता के अनुकूल ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की है।

सीजेआई ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि ‘‘सीजीआई जेद्दा चैटबॉट’’ सेवा ‘‘इंडिया इन जेद्दा’’ मोबाइल ऐप और महावाणिज्य दूतावास की वेबसाइट पर शुरू की गई है। इसके जरिये उपयोगकर्ताओं को वेबसाइट/ऐप पर खोज करने के बजाय आवश्यक जानकारी सीधे उपलब्ध कराई जाती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘जेद्दा में भारत मोबाइल ऐप के साथ-साथ वाणिज्य दूतावास की वेबसाइट पर अब उपयोगकर्ता के अनुकूल चैटबॉट है, जिसे ‘सीजीआई जेद्दा चैटबॉट’ नाम दिया गया है, जो सूचना और सीजीआई जेद्दा के अधिकारियों तक पहुंच को आसान बनाता है।’’

सीजीआई के अनुसार, दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के मोबाइल ऐप या वेबसाइटों के संबंध में चैटबॉट सबसे पहले है।

जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद आलम ने कहा कि भारतीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?