लाइव न्यूज़ :

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर ईलात के भारतीय समुदाय में खुशी की लहर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:27 IST

Open in App

(हरिंद्र मिश्रा)

ईलात (इजराइल), 13 दिसंबर अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू के सोमवार को 79 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करते ही ईलात में रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

किसी भी भारतीय को 21 साल बाद यह खिताब मिला है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली। लाल सागर के किनारे बसा यह छोटा कस्बा है, लेकिन यहां भारतीय समुदाय के लोग हैं और उनमें से कई संधू का उत्साह बढ़ाने के लिए समारोह में मौजूद थे।

सैमसन बुरगारकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम कार्यक्रम स्थल पर थे। शुरुआत से ही मुझे एक सुखद अहसास हो रहा था। भारतीय समुदाय के बीच इस कार्यक्रम के बारे में बातचीत हो रही थी और लग रहा था कि भारत को मौका मिलेगा, ऐसे में हम अपनी प्रतियोगी का उत्साह बढ़ाने के लिए झंडे लेकर गए थे।''

बुरगारकर ने कहा, '' संधू ने हाथ जोड़कर नमस्ते करने के साथ ही हमारा दिल जीत लिया। हमने हर बार उनका उत्साहवर्धन किया। हमारे इजराइली मित्र भारतीय समुदाय को बधाई दे रहे हैं और ये हमारे लिए गर्व का पल है।''

कई दशक पहले इजराइल आए एक भारतीय जैकी दिवाकर ने कहा कि वह कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे पाए, हालांकि, उन्हें सुबह से ही फोन पर मित्रों से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

दिवाकर ने कहा कि एक भारतीय के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर वह बेहद गर्व महसूस और खुशी महससू कर रहे हैं।

ईलात में करीब 150-200 भारतीय परिवार रहते हैं और इनके अलावा भारत से आए कई दर्जन श्रमिक भी यहां निवास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला