अमेरिका के कुल आबादी का एक प्रतिशत हिस्सा हैं भारतीय अमेरिकी, लेकिन 6 फीसदी देते हैं टैक्स: सांसद रिच मैक्कोर्मिक

By अनिल शर्मा | Published: January 15, 2023 09:10 AM2023-01-15T09:10:33+5:302023-01-15T09:32:00+5:30

पेशे से डॉक्टर रिच मैक्कोर्मिक ने 8 नवंबर, 2022 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बॉब क्रिश्चियन को हराया था। गुरुवार को अपने भाषण में उन्होंने भारतीय-अमेरिकियों को महान देशभक्त, ईमानदार नागरिक और अच्छे दोस्त बताया।

Indian Americans 1 percent of US population but pay 6 percent tax Rich McCormick | अमेरिका के कुल आबादी का एक प्रतिशत हिस्सा हैं भारतीय अमेरिकी, लेकिन 6 फीसदी देते हैं टैक्स: सांसद रिच मैक्कोर्मिक

अमेरिका के कुल आबादी का एक प्रतिशत हिस्सा हैं भारतीय अमेरिकी, लेकिन 6 फीसदी देते हैं टैक्स: सांसद रिच मैक्कोर्मिक

Highlightsअमेरिकी कांग्रेस के सदस्य रिच मैक्कोर्मिक ने बताया कि भारतीय-अमेरिकी अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत हैं मैक्कोर्मिक ने कहा कि भारतीय अमेरिकी करीब 6 प्रतिशत कर का भुगतान करते हैं। मैक्कोर्मिक ने 8 नवंबर, 2022 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बॉब क्रिश्चियन को हराया था।

वॉशिंगटनः एक कांग्रेसी ने गुरुवार को अपने कांग्रेसी सहयोगी से बताया कि भारतीय-अमेरिकी अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत हैं, लेकिन वे करीब छह प्रतिशत करों का भुगतान करते हैं।अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य रिच मैक्कोर्मिक ने गुरुवार को सदन को बताया कि भारतीय-अमेरिकी अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत हैं और वे छह प्रतिशत टैक्स देते हैं।। उन्होंने कहा कि यह जातीय समुदाय समस्या का कारण नहीं बनता, बल्कि कानूनों का पालन करता है।

पेशे से डॉक्टर रिच मैक्कोर्मिक (54) ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपने पहले एवं संक्षिप्त संबोधन में कहा कि उनके समुदाय में पांच चिकित्सकों में से एक भारत से हैं। उन्होंने 8 नवंबर, 2022 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बॉब क्रिश्चियन को हराया था। गुरुवार को अपने भाषण में उन्होंने भारतीय-अमेरिकियों को महान देशभक्त, ईमानदार नागरिक और अच्छे दोस्त बताया।

मैक्कोर्मिक ने कहा कि भारतीय अमेरिकी शीर्ष उत्पादकों में से हैं। और वे समस्याएँ पैदा नहीं करते हैं। वे कानूनों का पालन करते हैं। अपने भाषण में मैक्कोर्मिक ने आगे कहा, "मेरे समुदाय में हर पांच में से एक चिकित्सक भारत से हैं। वे अमेरिका में हमारे कुछ सबसे अच्छे नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे बड़े उत्पादकों में से एक हैं।''

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकियों की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने कहा, "मैं इस अवसर पर अपने घटकों, विशेष रूप से उन लोगों की सराहना करने के लिए खड़ा हुआ हूं, जो भारत से आकर बसे हैं। हमारे समुदाय का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जो लगभग 100,000 लोगों से बना है। और वे सभी भारत से आए हैं।"

उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उन लोगों के लिए आव्रजन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करें, जो यहां कानून का पालन करते हैं, अपने करों का भुगतान करते हैं और समाज में रचनात्मक भूमिका निभाते हैं।" मैक्कोर्मिक ने कहा कि भगवान मेरे भारतीय मतदाताओं पर अपनी कृपा रखे और मैं (भारतीय) राजदूत से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

 

Web Title: Indian Americans 1 percent of US population but pay 6 percent tax Rich McCormick

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे