लाइव न्यूज़ :

पहले सिप्रियन फोयस पुरस्कार के लिए चुने गए तीन लोगों में भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ शुमार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 08:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार दिसंबर बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले प्रख्यात भारतीय- अमेरिकी गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी (एएमएस) द्वारा ‘ऑपरेटर थ्योरी’ में पहले सिप्रियन फोयस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

श्रीवास्तव के अलावा, दो अन्य पुरस्कार विजेताओं में एडम मार्कस और डेनियल स्पीलमैन का नाम है। एडम मार्कस स्विट्ज़रलैंड में इकोले पॉलीटेक्निक फेडेरेल डी लॉज़ेन (ईपीएफएल) में ‘कॉम्बिनेश्रियल एनालिसिस’ के अध्यक्ष हैं जबकि स्पीलमैन कंप्यूटर साइंस के उत्कृष्ट प्राध्यापक, सांख्यिकी और डेटा विज्ञान तथा गणित के प्रोफेसर हैं।

एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार उनके अत्यधिक मौलिक कार्य को मान्यता देता है, जिसमें मैट्रिसेस के विशिष्ट बहुपद को समझने के तरीकों को सामने रखा गया और विकसित किया गया जिनमें ‘इटिरेटिव स्पार्सीफिकेशन’ विधि (बैट्सन के सहयोग से भी) और बहुपदों को जोड़ने की विधि यानी ‘इंटरलेसिंग पोलीनोमियल्स’ शामिल हैं।

एएमएस ने कहा, “साथ में, इन विचारों ने कई अनुप्रयोगों के साथ एक शक्तिशाली टूलकिट प्रदान किया, विशेष रूप से तीनों के बेहद सफल शोध पत्र "इंटरलेसिंग परिवार II: मिश्रित विशेषता बहुपद और कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम" (गणित के इतिहास, 2015) में, जो ऑपरेटर सिद्धांत में प्रसिद्ध "पेविंग प्रॉब्लम" को हल करता है जिसे 1959 में रिचर्ड कैडिसन और इसाडोर सिंगर द्वारा सूत्रित किया गया था।”

एक संयुक्त बयान में, तीन पुरस्कार विजेताओं ने कहा कि वे उन कई लोगों की ओर से इसे स्वीकार करना चाहते हैं जिनके काम ने कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम के समाधान में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला