लाइव न्यूज़ :

वर्जीनिया से अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने की दौड़ में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला शामिल

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:35 IST

डेमोक्रेटिक गढ़ समझे जाने वाले ग्यारहवें कांग्रेस जिले में वाशिंगटन डीसी के बाहरी प्रभावशाली फेयरफैक्स काउंटी का ज्यादातर हिस्सा आता है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है वह पहले ही वर्जीनिया के ग्यारहवें कांग्रेस जिले से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गयी हैं।

अमेरिका में इवी लीग स्कूलों में दाखिले में कथित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला ने घोषणा की है कि वह प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उतरेगी क्योंकि वह अमेरिका में खासकर हिंदुओं के लिए ‘शोर नहीं बल्कि आवाज’ बनना चाहती है। आंध्रप्रदेश में पैदा हुई मंगा अनंतमूला नामक यह महिला रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रबंधन में संघ सरकार के ठेकेदार के तौर पर काम करती हैं। 

माना जा रहा है वह पहले ही वर्जीनिया के ग्यारहवें कांग्रेस जिले से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गयी हैं और यदि ऐसा है तो वह वहां से प्रतिनिधि सभा के लिए भारतीय मूल की पहली उम्मीदवार होंगी। डेमोक्रेटिक गढ़ समझे जाने वाले ग्यारहवें कांग्रेस जिले में वाशिंगटन डीसी के बाहरी प्रभावशाली फेयरफैक्स काउंटी का ज्यादातर हिस्सा आता है और वहां करीब 17 फीसद एशियाई जनसंख्या है जिनमें सात फीसद भारतीय मूल के अमेरिकी हैं।

 वैसे तो भारतीय मूल के अमेरिकियों समेत एशियाई अमेरिकी आम तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं लेकिन अनंतमूला को उम्मीद है कि नवंबर में कांग्रेस के चुनाव में वह छह बार से चुने जा रहे गेरी कोनोली को हराकर हवा का रूख अपने पक्ष में कर लेंगी। 

छब्बीस जनवरी को नामांकन दाखिल करने वाली अनंतमूला ने पीटीआई से कहा, ‘‘ इस बार बड़ी संख्या में डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सफल नीतियों के कारण रिपब्लिकन पार्टी की ओर रूख कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाकांग्रेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट