लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी माजू वर्गीज ‘प्रेसिडेंशियल इनॉगरल कमेटी’ के लिए नामित

By भाषा | Updated: December 2, 2020 09:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचपित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस ने भारतीय मूल के माजू वर्गीज को चार सदस्यीय ‘प्रेसिडेंशियल इनॉगरल कमेटी’ (पीआईसी) के लिए नामित किया है। यह समिति 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करेगी।

इस दल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर टोनी एलन, कार्यकारी निदेशक के तौर पर माजू वर्गीज, उप कार्यकारी निदेशक के तौर पर एरिन विलसन और वाना कैंसेला को शामिल किया गया है।

वर्गीज ने एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिकी लोगों की सेहत और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए और अपने देश की ताकत को प्रदर्शित करते हुए नवनिर्वाचपित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस के शपथ ग्रहण कार्यक्रमों की योजना तैयार करने वाली टीम की मदद करना सम्मान की बात है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह बाइडन-हैरिस प्रशासन को पहले दिन से काम शुरू करने, महामारी से निपटने, अर्थव्यवस्था में सुधार करने और हमारे देश को जोड़ने का काम शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।’’

वर्गीज बाइडन-हैरिस अभियान में मुख्य परिचालन अधिकारी और वरिष्ठ सलाहकार थे।

वर्गीज पेशे से वकील हैं और उनका जन्म अमेरिका में हुआ। वर्गीज के माता-पिता केरल के तिरुवल्ला से अमेरिका आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब