लाइव न्यूज़ :

शिकागो की भारतीय-अमेरिकी नेता ने अंतरराष्ट्रीय वैदिक स्वास्थ्य विवि स्थापित करने की घोषणा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 08:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 सितंबर शिकागो के भारतीय-अमेरिकी समुदाय की एक प्रतिष्ठित नेता ने शुक्रवार को वैदिक स्वास्थ्य का अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की।

संतोष कुमार ने शिकागो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वैदिक विश्वविद्यालय का उद्देश्य सनातन धर्म के आदर्शों एवं मूल्यों के बारे में पढ़ाना, उन्हें सरंक्षित करना और आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का निर्माण 38 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है और इसमें सर्टिफिकेट, एसोसिएट, स्नातक, परास्नातक और पीएचडी डिग्री के पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इस विश्वविद्यालय का शुरुआती वित्त पोषण उनके दिवंगत पति प्रमोद कुमार की न्यास निधि और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

समुदाय के एक अन्य नेता विजय जी प्रभाकर ने विश्वविद्यालय में डैनी के. डेविस इंटरफेथ चेयर स्थापित करने के लिए 1,00,000 डॉलर का दान देने की घोषणा की। कांग्रेस सदस्य डैनी डेविस के नाम पर इंटरफेथ चेयर बनाने का उद्देश्य धार्मिक सहिष्णुता के हिंदू दर्शनशास्त्र को पढ़ाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल