लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः भारतीय मूल के डॉक्टर ने मरीज के साथ किया था रेप, मिली ये सजा

By भाषा | Updated: August 20, 2018 09:46 IST

पिछले सप्ताह समाप्त हुयी जिरह के बाद ज्यूरी सदस्यों ने शेख को दोषी ठहराया था। इस अपराध में 20 साल तक जेल की सजा होती है, लेकिन टेक्सास ज्यूरी ने शेख को 10 साल प्रोबेशन पर रखने की सजा सुनाई।

Open in App

ह्यूस्टन, 20 अगस्त: टेक्सास में भारतीय मूल के एक पूर्व चिकित्सक को मरीज के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 10 साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई गई है। बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के एक पूर्व चिकित्सक शफीक शेख (46) को शुक्रवार को 10 साल प्रोबेशन (निगरानी में रखने) की सजा सुनाई गई है और उसे एक यौन अपराधी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।

पिछले सप्ताह समाप्त हुयी जिरह के बाद ज्यूरी सदस्यों ने शेख को दोषी ठहराया था। इस अपराध में 20 साल तक जेल की सजा होती है, लेकिन टेक्सास ज्यूरी ने शेख को 10 साल प्रोबेशन पर रखने की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि शेख ह्यूस्टन के बेन ताउब अस्पताल में 2013 में रात्रिकालीन पारी में काम कर रहा था। उसी समय एक महिला सांस लेने में दिक्कत और सांस लेने में घरघराहट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी। 

वह रातभर अस्पताल में थी और बेहोशी की हालत में थी। रात में शेख उसके कमरे में कई बार गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने नर्स को बुलाने के लिए सहायता बटन दबाने का प्रयास किया, लेकिन वह बटन काम नहीं कर रहा था।

टॅग्स :रेपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा